छाछ, मट्ठा और बटर मिल्क पुलाव रेसिपी | Buttermilk Pulav Recipe By Indian Bhoj






दोस्तों अक्सर हम सभी सर्दियों में पुलाव बहुत पसंद करते है! और सभी इसे अपने अपने तरीके से बनाते है और खाते है! 
तो आइये आज जानते हैं छाछ, मट्ठा और बटर मिल्क पुलाव बनाने की रेसिपी जो आपको एक नया टेस्ट तो देगी ही साथ ही आपके मन को भी खूब लुभाएगी ...

Read This Recipe In English – Buttermilk Pulao Recipe

आवश्यक सामग्री (Ingredients) -

- चावल 2 गिलास (250 ग्राम)
- छाछ/मट्ठा/बटर मिल्क 1 1/2 गिलास (200 ग्राम)
- घी 2 बड़े चमच्च (50 ग्राम)
- जीरा 1 छोटा चमच्च
- अदरक और लहसुन 1 चमच्च(बारीक कटे हुए)
- 1 प्याज़ (लम्बा कटा हुआ)
- 4 -5 हरी मिर्च (बारीक कटे हुए)
- पत्ता गोभी 1/२ कप (बारीक कटी हुई)
- 1 आलू (गोल चके कटे हुए)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 चमच्च लाल मिर्च पाउडर
- 1 चमच्च हल्दी पाउडर 
- 1 चमच्च कुटा हुआ धनिया पाउडर
- 1 चमच्च कसूरी मेथी 
- 1 1/2 चमच्च नमक
- हरा धनिया 1/२ कप (बारीक कटा हुआ)
- पानी  1 1/2  कप (जरूरतानुसार)

विधि (Process)-

- छाछ पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन हल्का गरम कीजिए और इसमें 2 चमच्च घी डाल दीजिए! इस वक़्त गैस धीमे आंच पर होनी चाहिए और घी गरम होते ही उसमे जीरा और अदरक, लहसुन डाल दे और चटकने दे! जैसे ही जीरा और अदरक, लहसुन भून जाता है उसमे कटा हुआ प्याज़ डाल दे और उसको भी भून ले!

- फिर उसमे कटी हुई हरी मिर्च, पत्ता गोभी और आलू को भी डालकर भून ले! इन सबके भुनने के बाद कटा हुआ टमाटर डालकर थोड़ी देर सारी चीजे फिर से भुने और 2 मिनट ढककर हलकी आंच पर पकने दे!

- अब इसमें (1 घंटा पहले भीगे व् साफ़ किये हुए) चावल को डाल दे और अच्छे से मिला ले!

- इसके बाद,1 1/2 गिलास छाछ डाल दे और 1 1/2 गिलास पानी भी डाल दे और अच्छे से मिला दीजिये!
- कढ़ाई को ढककर रख दीजिये और धीमी आंच पर पकने दीजिये! बीच-बीच में इसे चलाते रहिए! थोड़ी देर में पुलाव तैयार हो जायेगा!

- जब पुलाव तैयार हो जाये तो गैस बंद कर दीजिये और उसमे कटा हुआ हरा धनिया मिला दीजिये और गरमा गरम पुलाव घी और बटर के साथ परोस लीजिये!

उम्मीद करती हूँ के आपको यह रेसिपी जरूर पसंद आई होगी और आप इसे जरूर बनाएंगे !


Comments