दोस्तों पराठे हम सभी को बहुत पसंद है और बच्चे हो या बड़े सभी इसे बहुत चाव से खाते है! पराठे अलग अलग चीजों से और अलग अलग प्रकार से बनाये जाते है, तो आज हम भी आपके लिऐ लेकर आये है धनिया के पराठे की रेसिपी... Read This Recipe In English – How to Make Coriander Paratha
YouTube Video- धनिया पराठा बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री (Ingredients) -
आटा गुथने के लये
- 2 कटोरी गेहूं का आटा- स्वादअनुसार नमक
- पानी जरूरतानुसार
- 2 चम्मच तेल
भरावन के लिये
- 1 कटोरी धनिया (बारीक़ कटा हुआ)- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 2 हरी मिर्च (बारीक़ कटा हुआ)
- स्वादअनुसार नमक
विधि (Process)-
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा डाले और आटे में नमक, तेल और पानी मिला कर गूँथ लीजिये! और ढक कर रख दीजिये!- अब भरावन की सभी सामग्रियों को एक साथ कटोरे में अच्छे से मिला लें!
- इसके बाद आटे से एक लोई ले ले और थोड़ा सूखा आटा लगाकर 2-3 इंच की चपाती बेल कर उसके बीच में एक या दो चमच्च इस भरावन को भर लीजिये! और बेलन की सहायता से पराठा बेल लीजिये!
- दूसरी तरफ तवा गरम होने के लिए रखें! और पराठे को तबे पर डाल दे!
- पराठे को दोनों तरफ तेल या घी लगा कर हल्का ब्रॉउन व् कुरकुरा होने तक सेख लें और गरमा गरम खाने वाले की थाली में सर्व करें!
उम्मीद करती हूँ के आपको यह रेसिपी जरूर पसंद आई होगी और आप इसे जरूर बनाएंगे !
Comments
Post a Comment